इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)FOLLOW
Indian national developmental inclusive alliance (india), Latest Hindi News
लोकसभा चुनाव 2024 रोचक होगा। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा। आज बेंगलुरु में 26 राजनीतिक दलों द्वारा घोषित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ के पीछे यही भावना है। Read More
बसपा ने बयान में कहा, "चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गुट से पूरी दूरी बनाए रखते हुए, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को खुद को मजबूत करके काम करना होगा।" ...
कांग्रेस नेता खैरा की गिरफ्तारी मामले में केजरीवाल ने कहा, ''मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मेरे पास विवरण नहीं है। आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। भगवंत मान सरकार राज्य में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है..." ...
जीतन राम मांझी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा घमंडिया गठबंधन कांच के शीशे की तरह दरक गया है और जब कांच का शीशा दरक जाता है तो एकसाथ नहीं होता है। ...
हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जो लोग सनातन के खिलाफ बोलते हैं, वे रावण के वंशज हैं, उनका विनाश निश्चित है। ...
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ का गठन किया है। ...
विपक्ष द्वारा अक्सर अपमानजनक रूप से "गोदी मीडिया" कहे जाने वाले इन चैनलों पर सरकारी विज्ञापनों को रोकने के कथित कदम से विशिष्ट मीडिया आउटलेट्स को बड़ा वित्तीय झटका लगने की संभावना है। ...
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मीडिया गठबंधन ने मीडिया के खिलाफ जो कदम उठाया है, वह आपातकाल 2.0 है... इससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं।" ...
इंडिया गठबंधन के कई सदस्य दलों द्वारा साझा की गई सूची में रिपब्लिक नेटवर्क के अर्नब गोस्वामी, आजतक के सुधीर चौधरी, न्यूज18 हिंदी के अमीश देवगन, टाइम्सनाउ की नविका कुमार, इंडियाटुडे ग्रुप के गौरव सावंत सहित 14 समाचार एंकरों के नाम शामिल हैं। ...