भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले आलराउंडर ब्रेथवेट की भारत के खिलाफ दो सितंबर को किंगस्टन में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई थी। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में भारतीय टीम में चौथे स्थान पर लोकेश राहुल की जगह अय्यर को तरजीह दी गई थी और उन्होंने दूसरे और तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दो अर्धशतक जड़े। ...
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। ...
India Vs South Africa First Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में 2 अक्टूबर से भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। ...
पच्चीस साल का यह गेंदबाद पिछले दो वर्षों में टीम का मुख्य गेंदबाज बन कर उभरा है। उन्होंने 12 टेस्ट में 62 विकेट जबकि 58 एकदिवसीय में 103 विकेट चटकाये है। टी20 में उनके नाम 42 मैच में 51 विकेट है। ...