भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 महिला विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में वर्मा अपनी लय कायम नहीं रख सकी और मैच के बाद उनके आंसू नहीं रूक रहे थे। ...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फील्डिंग ही नहीं बल्कि हर विभाग में उन्नीस साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 85 रन से हराया। पांडे ने आईसीसी की ...
गावस्कर ने कहा, ‘‘मैं सौरव गांगुली और बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगले साल से महिलाओं का आईपीएल भी शुरू किया जाये ताकि और प्रतिभायें सामने आ सकें।’’ ...
बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति में अध्यक्ष समेत दो नये सदस्य आने के बावजूद एम एस धोनी को लेकर रूख में कोई बदलाव नहीं होगा और उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में जगह पाने के लिये आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। सुनील जोश ...