भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
इस बल्लेबाज ने डीवाई पाटिल टी20 कप की एक पारी के दौरान सिर्फ 63 गेंदों में 143 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 14 छक्के जड़े थे, लेकिन... ...
न्यूजीलैंड दौरे से दो दिन पहले वापस आये पुजारा आमतौर पर घरेलू टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन गले में संक्रमण के कारण वह 24 गेंद में पांच रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। ...
क्रिकेट प्रशंसक हमेशा स्टार क्रिकेटरों के करीब पहुंचकर ‘सेल्फी’ और ‘ऑटोग्राफ’ लेने के लिये आतुर रहते हैं लेकिन भारत में कोरोना वायरस (कोविड 19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह शायद संभव नहीं हो पाएगा। भारत में इस वक्त 43 लोग कोविड 19 के पॉजीटिव पाये ...
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला (12 मार्च), दूसरा लखनऊ (15 मार्च), जबकि तीसरा मुकाबला कोलकाता (18 मार्च) में खेला जाएगा। ...