भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
टीम इंडिया की नई समिति की पहली बैठक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला से पहले होगी। चुने हुए उम्मीदवारों का जल्द ही साक्षात्कार किया जाएगा। ...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। ...
कोहली को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 करोड़ मिलते हैं। वहीं बीसीसीआई ने उन्हें सालाना 7 करोड़ मिलते हैं। विराट कई ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हैं और उनके दो रेस्त्रां भी हैं। ...