भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि उनकी और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी अगर मौजूदा नियमों के साथ खेलते तो 4000 रन ज्यादा बना सकती थी। इस जोड़ी ने 176 वनडे मैचों में 47.55 की औसत से 8227 रन भारत के लिए जुटाए हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आ ...
‘हैशटैग 1983 वर्ल्ड कप हीरोज विद दिल्ली पुलिस’ में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले क्रिकेटरों ने ट्विटर पर अपने वीडियो संदेश में लोगों से टीमवर्क और अनुशासन का परिचय देने को कहा है... ...
MS Dhoni mother: एमएस धोनी की सफेद दाढ़ी में वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मां देविका ने कहा कि उनका बेटा उतना उम्रदराज नहीं है जितना लोग बता रहे हैं ...
कोविड-19 महामारी से अब तक दुनिया भर में 41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख के करीब लोगों की जान गई है। इसके कारण दुनिया भर में लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं... ...