अभिनेत्री और नेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को फ़िल्म प्रोड्यूसर जया लक्ष्मी चक्रवर्ती और वीएसआर चक्रवर्ती के घर हुआ। हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई (तब मद्रास) में हुई। 11वीं की पढ़ाई बीच में छोड़कर हेमा अभिनय की दुनिया में आ गईं। हेमा मालिनी ने 1961 में तमिल फिल्म इधु साथियम से एक्टिंग डेब्यू किया। हिन्दी सिनेमा में हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके को-स्टार शोमैन राज कपूर थे। अपने पाँच दशक से ज्यादा लम्बे फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने शोले, सीता और गीता, तेरे मेरे सपने, राजा जानी, क्रांति, रजिया सुल्तान, सत्ते पर सत्ता जैसी हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी साल 2004 में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं। साल 2003 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद मनोनित किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से टिकट मिला। हेमा ने रालोद नेता जयंत चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराकर चुनाव जीता। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। Read More
अपने साहित्यिक जीवन में अटल जी ने 'क्या खोया क्या पाया जग में' 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। ...
संसद एक ऐसी जगह मानी जाती है जहां देश की हर एक समस्या और चुनौतियों पर चिंतन व विचार-विमर्श किया जाता है। कभी-कभी संसद में सांसद हल्के-फुल्के मूड में भी नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा मॉनसून सत्र के दौरान दिखा। ...
हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र 'कृष्ण नगरी' के 'बृजवासी' लोगों के लिये काम करना बहुत अच्छा लगता है। ...