बच्चियों के साथ हो रहे रेप पर हेमा मालिनी बोलीं- पहले भी हादसे हाते थे लेकिन अब पब्लिसिटी हो रहा

By पल्लवी कुमारी | Published: April 21, 2018 04:34 PM2018-04-21T16:34:04+5:302018-04-21T16:34:04+5:30

हेमा मालिनी ने कठुआ और उन्नाव रेप के नाम लिए बिना, पहले भी बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं होती थीं अब ऐसी घटनाओं पर पब्लिस‍िटी हो रही है।

BJP MP hema malini on rape or crimes against children | बच्चियों के साथ हो रहे रेप पर हेमा मालिनी बोलीं- पहले भी हादसे हाते थे लेकिन अब पब्लिसिटी हो रहा

बच्चियों के साथ हो रहे रेप पर हेमा मालिनी बोलीं- पहले भी हादसे हाते थे लेकिन अब पब्लिसिटी हो रहा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: कठुआ, उन्नाव, सूरत और देश में बच्‍चों के साथ हो रहे अपराध पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि रेप की घटनाओं से देश का माहौल खराब हो रहा है। लेकिन रेप पहले भी होते अब ज्यादा लोग इसका  पब्लिसिटी कर रहे हैं। हेमा मालिनी ने कहा रेप पहले भी हो रहे होंगे लेकिन किसी को मालूम नहीं था। इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसे जो हादसे हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए। 

हाल ही में कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं का  देशव्यापी विरोध हो रहा है। हेमा मालिनी ने कठुआ और उन्नाव रेप के नाम लिए बिना, पहले भी बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं होती थीं अब ऐसी घटनाओं पर पब्लिस‍िटी हो रही है।  पहले भी शायद ये सब हो रहा होगा पर किसी को मालूम नहीं था, लेकिन इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाएगा। ऐसे जो हादसे हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए, इससे देश का नाम खराब होता है। 



बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में रेप की घटनाओं काफी बढ़ गई हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी कैबिनेट की ढाई घंटे चली बैठक के बाद रेप को लेकर एक ऐतिहासिक अध्यादेश जारी किया गया है। इस अध्यादेश के मुताबिक 12 साल से कम उम्र की बच्ची के बलात्कारियों को फांसी की सजा होगी। वहीं 16 साल तक लड़कियों से रेप करने पर सख्त कानून बनाए जाएंगे। महिला सुरक्षा मोदी सरकार के गले की फांस बन गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा से लौटते ही कैबिनेट की बैठक बुलाई और यह फैसला लिया।

Web Title: BJP MP hema malini on rape or crimes against children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे