हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2019 को समाप्त होने जा रहा है। 2014 में सम्पन्न पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी और पार्टी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। राज्य विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। Read More
संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, संपत सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बीजेपी में शामिल होंगे या किसी अन्य दल में जाएंगे। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान है। ...
दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से नजदीकियों के चलते अब कयास लग रहे हैं कि सपना चौधरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली की किसी सीट से टिकट दिया जा सकता है। ...
हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक तंवर ने पिछले हफ्ते पार्टी छोड़ दी। अशोक तंवर को हमेशा से राहुल के करीब देखा गया है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी संजय निरुपम अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। ...
हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार को यह कहते सुना जा सकता है कि गुड़गांव अब भारत माता की जय नहीं कहेगा ओर लोग केवल सोनिया माता की जय कहेंगे। ...
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र और हरियाणा के महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज कर रहा है। ...
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। इस साल हुए लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राहुल पार्टी की बैठकों और विचार-विमर्श से दूर रहे हैं। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यह पहले ही साफ कर चुके हैं कि पार्टी के फिर से सत्ता में आने की सूरत में राज्य की बागडोर फिर से खट्टर के ही हाथों में होगी. ...