हरियाणा चुनाव 2019: सपना चौधरी का हरियाणा से विधायक बनने का ख्वाब टूटा, अब दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: October 7, 2019 05:20 PM2019-10-07T17:20:41+5:302019-10-07T17:20:41+5:30

दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से नजदीकियों के चलते अब कयास लग रहे हैं कि सपना चौधरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली की किसी सीट से टिकट दिया जा सकता है।

Haryana Assembly election Sapna Choudhary may contest Delhi election | हरियाणा चुनाव 2019: सपना चौधरी का हरियाणा से विधायक बनने का ख्वाब टूटा, अब दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव!

दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी सपना चौधरी! (फाइल फोटो)

Highlightsसपना चौधरी के हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की बात काफी पहले से कही जा रही थीअब हालांकि उन्हें बाहरी दिल्ली में कही से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है

मशहूर हरियाणवी कलाकार और रागिनी गायक सपना चौधरी का हरियाणा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने का सपना टूट गया है। बीजेपी ने उन्हें प्रदेश के किसी भी सीट से चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। इनसे बेहतर किस्मत टिक टॉक गर्ल सोनाली फौगाट की निकली, जो हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा टिकट हासिल करने में सफल रहीं। 

दरअसल, सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर रही थी, फिर विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद या आसपास के जिलों की किसी सीट पर टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। 

इन सबके बीच दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से नजदीकियों के चलते अब कयास लगाए रहे हैं कि सपना चौधरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली की किसी सीट से टिकट दिया जा सकता है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि सपना की दिल्ली से जीतने की उम्मीद कहीं ज्यादा है। टीवी रिएलिटी शो बिग-बॉस में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता बढ़ी है। 

वहीं, एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल का भक्त होने का फायदा भी नहीं मिला। बीजेपी ने उन्हें कैथल से टिकट नहीं दिया। रॉकी चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे और काफी समय से कैथल में सक्रिय थे।

रॉकी ने कैथल विधायक रणदीप सुरजेवाला को सीधे घेरना भी शुरू कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के लिए उचित नहीं पाया। रॉकी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के सुशासन पर कई गाने बना चुके हैं।

Web Title: Haryana Assembly election Sapna Choudhary may contest Delhi election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे