हरियाणा चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, संपत सिंह ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी में शामिल होने के कयास

By भाषा | Published: October 7, 2019 07:37 PM2019-10-07T19:37:24+5:302019-10-07T19:37:24+5:30

संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, संपत सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बीजेपी में शामिल होंगे या किसी अन्य दल में जाएंगे। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान है।

Haryana election 2019: Sampat Singh left the congress party, may join BJP | हरियाणा चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, संपत सिंह ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी में शामिल होने के कयास

संपत सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस के संपत सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कियासंपत का आरोप- 'उचित सम्मान पार्टी में नहीं मिला', बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर नहीं खोले पत्ते

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर संपत सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने हिसार में पत्रकारों से कहा, 'मैंने कांग्रेस छोड़ दी है।' 

बहरहाल उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बीजेपी में शामिल होंगे या किसी अन्य दल में जाएंगे। हालांकि सिंह ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि हिसार में कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से महज दो हफ्ते पहले वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ने का निर्णय किया।

पूर्व में इनेलो सरकार में मंत्री रहे सिंह क्षेत्रीय पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि 2009 में राज्य में पार्टी के सत्ता में आने में उन्होंने मदद की थी लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। वह आगामी चुनावों में नलवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

सिंह ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हिसार जिले में टिकट आवंटन में हस्तक्षेप नहीं किया। संपत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से रविवार को रोहतक में पूछने पर उन्होंने कहा, 'वह अच्छे व्यक्ति हैं। जब वह सरकार में थे उनका कामकाज अच्छा था। अगर वह शामिल होंगे तो हम आपको बताएंगे।'

Web Title: Haryana election 2019: Sampat Singh left the congress party, may join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे