हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2019 को समाप्त होने जा रहा है। 2014 में सम्पन्न पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी और पार्टी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। राज्य विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। Read More
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पूरा आंकड़ा सारणीबद्ध होने के बाद मतप्रतिशत में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। राज्य में 68.46 प्रतिशत मतदान के बावजूद भी 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट आई है। ...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1169 उम्मीदवार खड़े थे जिनमें प्रमुख हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला। ...
Poll of Exit Polls के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 211 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। जबकि, कांग्रेस-NCP के गठबंधन को 64 सीटों पर भी सिमटती दिख रही है। ...
महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान जब्त की गयी अवैध सामग्री की मात्रा पिछले चुनाव की तुलना में लगभग पांच गुना तक बढ़ गयी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 156.94 करोड़ रुपये की कीमत की नकदी, शराब और आभूषण आदि बरामद किये गये। ...