गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
Gujarat Heavy Rainfall:गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे शहरों और गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ...
न्यायमूर्ति निर्जर देसाई की पीठ ने सीतलवाड की जमानत याचिका खारिज करने के अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। ...
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गुजरात तट के साथ जखाऊ, मांडवी (कच्छ), मुंद्रा, न्यू कांडला, नवलखी, जामनगर, सलाया, ओखा और पोरबंदर सहित कई और क्षेत्रों में भी मौसम खराब हो सकता है। ...
Indian Institute of Management Ahmedabad: संस्थान ने एक बयान में कहा कि पहले और दूसरे वर्ष में छात्रों को 10 लाख रुपये की कुल 10 छात्रवृत्तियां और 5 लाख रुपये की 20 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। ...