गौतम अडानी (गौतम अदाणी) भारतीय कारोबारी हैं। गौतम अडानी अडानी बहुराष्ट्रीय समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उन्हें एशिया के सबसे अमीर काराबारियों में शुमार किया जाता है। अडानी समूह की स्थापना जुलाई, 1988 में हुई। अडानी समूह का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। अडानी समूह बंदरगाह प्रबंधन, विद्युत ऊर्जा, हरित ऊर्जा, खनन, हवाईअड्डा प्रबंधन, प्राकृतिक गैस, खाद्य प्रसंस्करण और आधारभूत संरचना के विकास इत्यादि से जुड़े कारोबार करता है। Read More
सूची में दूसरे स्थान पर विप्रो के अजीम प्रेमजी का उल्लेख है। उन्होंने वर्ष के दौरान ₹1,774 करोड़ का दान दिया, जबकि निखिल कामथ सूची में सबसे कम उम्र के परोपकारी बने हैं। ...
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "अडानी के बंदरगाहों की वजह से सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है। देश में अडानी के 14 बंदरगाह और टर्मिनल हैं। अडानी के ये बंदरगाह पूरे देश की कुल माल ढुलाई का लगभग 24% हिस्सा कवर करते हैं।" ...
चैयरमेन ने बताया कि तीन पन्ने के हलफनामे में दर्शन हीरानंदानी ने स्वीकार किया है कि उनकी टीएमसी सांसद से दोस्ती थी और दावा किया कि वो फेम पाने के लिए अडाणी समूह पर हमला कर रही थी। ...
कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए एक लंबे पोस्ट में आरोप लगाया है कि बीते दो साल में अडानी समूह ने देश को 12 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ रहा है। ...
रिलायंस इंडस्ट्रीज के 66 वर्षीय प्रमुख की संपत्तियां मामूली दो प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं, जबकि अडानी की संपत्ति 57 प्रतिशत घटकर 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई है। ...