जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले साल अगस्त में हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक में यह फैसला लिया गया था। एनडीआरएफ ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अभियानों के दौरान पहनी जाने वाली बल की वर्दी में स ...
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (CM BS Yeddyurappa) ने राज्य में लगातार हो रही वर्षा और खराब मौसम की वजह से किसी तरह के आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया है। ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चंपारण में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई मार्ग से जायजा लिया. मुख्यमंत्री भितहा चंद्रपुर समेत पीपी तटबंध का निरीक्षण कर बाल्मिकीनगर पहुंचे. इंडो नेपाल सीमा पर स्थित बाल्मिकीनगर गंडक बराज का भी निरीक्षण किया. ...
महाराष्ट्र: बाढ़ के खतरे को देखते हुए गढ़िंगलास, गगनबावड़ा, करवीर, पन्हाला, अजारा तहसील और कोल्हापुर शहर के 23 गांवों से 1,750 परिवारों के 4,413 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ...
महिन्द्रा इंडस्ट्री के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पेड़ हवा में झूम रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ...