आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई में बारिश का हैरान करने वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By प्रिया कुमारी | Published: August 7, 2020 08:33 AM2020-08-07T08:33:46+5:302020-08-07T08:33:46+5:30

महिन्‍द्रा इंडस्‍ट्री के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पेड़ हवा में झूम रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Anand Mahindra shared Mumbai rain video viral on social media | आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई में बारिश का हैरान करने वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई बारिश का हैरान करने वाल वीडियो (फोटो-वीडियो ग्रैब)

Highlightsआनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर मुंबई बारिश का वीडियो शेयर किया है।बारिश और तेज हवा में झूमते एक पेड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में कोरोना के संकट के बीच तूफानी हवा और लगातार बारिश से लोग त्राहिमान कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडया पर महिन्‍द्रा इंडस्‍ट्री के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश होने पर ताड़ के पेड़ पर विडियो शेयर किया इसको लेकर एक सवाल भी पूछा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग आनंद महिन्‍द्रा के प्रश्‍न का जवाब भी उन्‍हीं के निराले और मजाकिया अंदाज में दे रहे हैं। ये वीडियो क्लिप एक घर के अंदर से शूट किया गया है और इसमें एक ऊंचे ताड़ के पेड़ दिख रहा है, जो तेज हवाओं और बारिश के कारण आक्रामक तरीके से हिलता हुआ नजर रहा है।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवाओं के बीच एक ताड़ का पेड़ बुरी तरह से इधर से उधर हो रहा है। चारो तरफ ये पेड़ झूम रहा है। आनंद महिंद्रा ने कैप्शन के साथ ये वीडियो ट्वीट किया, उन्‍होंने लिखा उन सभी वीडियो में जो मुंबई में बारिश के बारे में कल राउंड करते थे, यह सबसे नाटकीय था। उन्‍होंने प्रश्‍न किया कि हमें यह पता लगाना होगा कि क्या यह ताड़ के पेड़ का तांडव खुशी का नृत्य था - तूफान के नाटक का आनंद लेना - या प्रकृति के क्रोध का नृत्य है।

महिंद्रा ने मजाकिया कैप्शन के साथ क्लिप साझा किया। यह तुरंत वायरल हो गया और ट्वीट किए जाने के एक घंटे के भीतर 55 हजार से अधिक बार देखा गया। इसे 5.1 हजार लाइक्स और ढेर सारे कमेंट्स भी मिले।

Web Title: Anand Mahindra shared Mumbai rain video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे