जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ संबंधी बुलेटिन के अनुसार मोरीगांव जिले में तीन लोगों, बारपेटा में तीन, दक्षिण सलमारा में दो और नलबाड़ी एवं धुबरी जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत होने से यह आंकड़ा बढ़कर 59 हो गया है। ...
बिहार और असम में शुक्रवार को बाढ़ से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली लेकिन अब तक इससे 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और बाढ़ तथा बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच चुकी है। ...
बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को कुछ सदस्यों ने केंद्र से राज्य सरकार तथा पड़ोसी देश नेपाल के साथ मिल कर हर साल आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध किया। शून्यकाल में यह मुद्दा ...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय ऐसा लगता था कि नेपाल और भारत के बीच कोई संधि हो जाएगी जिससे इन नदियों के उद्गम स्थान पर ही बांध बनाए जाएंगे. परंतु चीन के बहकावे पर नेपाल पीछे हट गया. ...
बिहार में बाढ़ से हुई 67 मौतों में सीतामढी में 17, अररिया में 12, मधुबनी में 11, शिवहर में 9, पूर्णिया में 7, दरभंगा में 5, किशनगंज में 4 और सुपौल में 2 लोगों की मौत हुई है। ...