जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
वडोदरा बारिशः अग्निशमन दल, सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने करीब एक हजार लोगों को नावों और ट्रैक्टर में शहर और आसपास के गांवों से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। ...
वडोदरा बारिशः बारिश का पानी घरों और दफ्तरों में घुस गया है, जिसकी वजह लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आपात बैठक बुलाई और हालात का जायजा लिया है। ...
दक्षिणी बिहार में हालात ऐसे हो गये हैं कि समय रहते अच्छी बारिश नहीं होने और नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान काफी मायूस हैं. सरकारी स्तर पर भी किसानों को कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा है. ...
एएसडीएमए के मुताबिक 17 जिलों में 1,348 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। राज्य के 522 राहत शिविरों में 50,470 लोग रह रहे हैं जबकि 28 राहत वितरण केंद्र राज्य में चल रहे हैं। भाषा स्नेहा उमा उमा ...
बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है। ...
राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है। ...
बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत डोइला गांव स्थित एक तालाब में रविवार को नहाने के क्रम में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने बताया कि मृतक बच्चों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त तालाब मे ...