छपरा: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से सात बच्चों की मौत
By भाषा | Published: July 29, 2019 05:18 AM2019-07-29T05:18:44+5:302019-07-29T05:18:44+5:30
बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत डोइला गांव स्थित एक तालाब में रविवार को नहाने के क्रम में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने बताया कि मृतक बच्चों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त तालाब में कुल नौ बच्चे नहाने के क्रम में डूबने लगे जिनमें दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
इसुआपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक बच्चों में राजा नट, अर्जुन नट, बिट्टू नट, सत्यम नट, चंदन नट, टीमन नट और सूरज नट शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।Saran: 7 children died after they drowned while taking a bath in a pond in Isuapur area yesterday. #Biharpic.twitter.com/UiXaoG0sdl
— ANI (@ANI) July 28, 2019