बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Published: July 30, 2019 06:23 AM2019-07-30T06:23:03+5:302019-07-30T06:23:03+5:30

बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है।

Bihar's severe flood situation affects 88 lakh people in 13 districts | बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि, मृतकों की संख्या में लगातार तीसरे दिन कोई बढोतरी नहीं हुई।

बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है।

वहीं, मधुबनी में 30, अररिया (12), दरभंगा (12), शिवहर (10), पूर्णियां (नौ), किशनगंज (सात),मुजफ्फरपुर (चार), सुपौल (तीन), पूर्वी चंपारण (दो) और सहरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है ।

आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य में 13 जिलों की 1,269 पंचायतों के 111 प्रखंडों में 88.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पांच नदियां - बागमती, बूढी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी राज्य में नौ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है। 

Web Title: Bihar's severe flood situation affects 88 lakh people in 13 districts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे