जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से 115 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 89 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गये, वहीं 26 ने भूस्खलन में जान गंवा दी। ...
आठ जिलों के 38 प्रखंडों की 217 पंचायतों की चार लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है. नेपाल में भारी वर्षा के कारण वाल्मीकिनगर में गंडक बराज से रिकॉर्ड 4.20 लाख घनसेक और वीरपुर में कोसी बराज से 3.20 लाख घनसेक पानी छोड़ा गया है. ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण छह जिलों में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है ...
राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 111 हो गई है, जिनमें से 85 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गए और 26 लोगों की जान भूस्खलन में चली गई। ...
आधिकारिक प्रेस एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि बांध के पीछे के जलाशय में प्रवाह की दर शुक्रवार रात 55,000 क्यूबिक मीटर (लगभग 600,000 घन फुट) प्रति सेकंड दर्ज की गई थी। ...
संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम संगठन (WMO) ने कहा है कि भारत, पूर्वी अफ्रीका और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में जलवायु परिवर्तन के कारण टिड्डी दल का हमला खाद्य सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। ...
प्रियंका गांधी ने असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया। हालांकि, उन्होंने जो तस्वीर अपने ट्वीट के साथ शेयर किया वो पुरानी हैं। ...