फेसबुक इस समय सबसे फेमस सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट है, जिसके द्वारा यूजर अपने मित्रों, परिवार और परिचितों के साथ संपर्क रख सकते हैं। इसका लांच 2004 में हार्वर्ड के स्टूडेंट मार्क ज़ुकेरबर्ग ने किया था। शुरुआत में इस प्लेटफार्म का नाम द फेसबुक था, जो कॉलेज नेटवर्किग के लिए शुरू किया गया था लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ इसको सभी के लिए शुरू कर दिया गया। कुछ ही महीनों में यह नेटवर्क पूरे यूरोप में पहचाना जाने लगा। अगस्त 2005 में इसका नाम फेसबुक कर दिया गया। फेसबुक में अन्य भाषाओं के साथ हिन्दी में भी काम करने की सुविधा है। Read More
भारत सरकार ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर सहित ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत शिकायत के बाद अब आपत्तिजनक कंटेंट को हटाना अनिवार्य होगा। ...
फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज दिखाने के लिए पैसे देने के प्रस्तावित कानून पर जारी सरकार से टकराव के बीच सोशल मीडिया पेज पर न्यूज देखने और शेयर करने पर रोक लगा दी है। ...
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा देशद्रोह के आरोप में पकड़े गए दो आरोपी व्यक्तियों को 50 हजार के दो मुचलकों पर जमानत देते हुए कहा कि पुलिस ने अब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता जाहिर नहीं की है। ...
राकेश टिकैत के आंसू ने लगभग ठंडे पड़े आंदोलन को एक बार फिर से जिंदा कर दिया है। इसके बाद से ही देशभर के किसानों और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ...
विवादास्पद नए कृषि कानून पर बोलते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार को कांग्रेस की सड़ी हुई नीतियों को लागू करने से बचना चाहिए। ...
WhatsApp ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लागू करने की समयसीमा बढ़ा दी है। हालांकि, नई पॉलिसी के घोषणा के बाद जो विवाद शुरू हुए थे, इसका असर साफ तौर पर व्हाट्सएप पर नजर आ रहा है। ...