इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
बारबाडोस में जन्में आर्चर ने पिछले साल ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने का अधिकार हासिल किया था। वह उन दस खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2019-20 सत्र के लिये टेस्ट अनुबंध दिया गया है। ...
साल 1988 के हादसे को 3 दशक बाद कुरेदने से स्टोक्स काफी नाराज हो गए। उन्होंने न्यूजपेपर के व्यवहार को अनुचित करार देते हुए इसे अपने परिवार की निजता का हनन बताया। ...
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने एजबेस्टन में 144 और 142, लॉर्ड्स में 92, ओल्ड ट्रैफर्ड में 211 और 82 तथा ओवल में 80 और 23 रन की पारी खेली। ...
बॉल टैम्परिंग के आरोप में एक साल का बैन झेलने के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की और 4 मैचों की 7 पारियों में तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 774 रन बनाए। ...
ICC World Test Championship Updated Points Table 2019-21: टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के उद्देश्य से आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, जो इस साल 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और फाइनल 2021 में खेला जाएगा। ...