दीपावली या दिवाली उत्तर भारत में मनाया जाने वाला हिन्दू पर्व है। हिन्दू यह पर्व हर साल शरद ऋतु में आता है। यह पर्व हिन्दुओं के अलावा सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। हिन्दुओं में दीपावली का पर्व भगवान राम के माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास व्यतीत करने के बाद लौटने की खुशी में मनाया जाता है। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं। सिखों द्वारा यह त्यौहार 'बन्दी छोड़ दिवस' के रूप में मनाया जाता है। ग्रिगेरियन कैलन्डर के मुताबिक दीपावली का पर्व हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में पड़ता है। Read More
चुनाव हारते ही नेता के घर सन्नाटा पसर जाता है. विडंबना ये कि चुनाव का हारना ऐन दिवाली के बीच हो तो आसमान में फूटते बम को देखकर ऐसा लगता है कि वो घर के भीतर फट रहे हैं. ऐसे ही एक हारे हुए नेताजी के घर मैं दिवाली के दिन शुभकामनाएं देने जा पहुंचा. ...
प्रदूषण भले ही चरम पर पहुंचता जा रहा है कि लेकिन आतिशबाजी कायम है. दिल्ली-एनसीआर में इस बार भी दीपावली पर वही दृश्य नजर आया. हवा के जहरीले होने का बीते चार साल का रिकार्ड टूट गया. ...