Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
रविवार, 26 मार्च को कांग्रेस के दिल्ली में राजघाट पर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' किया। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गांधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था जबकि यहां ये अपने लिए, अपने निजी कारण से सजायाफ्त ...
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए वहां Dis'Qualified MP लिख दिया है। राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। ...
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कांग्रेस के एक दिन के विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर दिन उनके भाई राहुल गांधी का अपमान भाजपा के नेताओं और मंत्रियों द्वारा किया जाता है लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई ...
साल 1984 के सिख दंगो के आरोपी जगदीश टाइटलर आज राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शिरकत करने के लिए पहुंचे। ...
केशव प्रसाद मौर्य ने आपराधिक मानहानि के केस में सजा पाने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा की सदस्यता खो चुके राहुल गांधी पर भारी तंज कसते हुए उन्हें माफी वीर बताया है। ...
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्या के प्रश्न पर कहा कि यह कोर्ट के फैसले और सुप्रीम कोर्ट के नियमों को अनुसार है। इसमें न तो केंद्र सरकार या न ही किसी राजनैतिक दल की कोई भूमिका नहीं है, बावजूद वो इसका दोष मोदी सरकार पर डाल रहे हैं तो इस ...