शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा' में शामिल होंगे राहुल गांधी

By आकाश चौरसिया | Published: September 29, 2023 12:00 PM2023-09-29T12:00:28+5:302023-09-29T12:03:59+5:30

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी के जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने की बात पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा है कि शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा करने जा रहे हैं।  

Rahul Gandhi will join Congress's Jan Aakrosh Yatra against Shivraj government | शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा' में शामिल होंगे राहुल गांधी

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsराहुल गांधी 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के विरोध में चल रही जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगेपूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी के शामिल होने की बात पर मुहर लगाई हैशाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा करने जा रहे हैं

भोपाल: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के विरोध में चल रही जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने की बात पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा है कि शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा करने जा रहे हैं।  

जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर कर कहा है कि एमपी कांग्रेस लोगों के दुखों को सुनने के लिए राज्यभर में जन आक्रोश यात्रा अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, यात्रा युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम लोगों के दर्द को राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में राज्य के 7 स्थानों से यह यात्रा निकाल रहे हैं।

यात्रा 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर कर रास्ते में पड़ने वाली सभी विधानसभाओं से गुजरेगी। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभआ चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 230 सीटे हैं। 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से पहले प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकार्ता महाकुंभ को संबोधित कर चुके हैं। यह कार्यकर्ता सम्मेलन 25 सितंबर को हुआ था। रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि राज्य में कांग्रेस की कई सालों तक सरकार रही है। लेकिन प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर न पहुंचाकर राज्य को बीमारु बना दिया। पीएम ने आगे कहा था कि अगर बीजेपी का शासनकाल देखें तो पाएंगे कि नई ऊर्जा के साथ प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। 

इसके अलावा भाजपा ने कुछ हफ्तों पहले ही जन आर्शीवाद यात्रा की थी जिसमें पार्टी का मकसद बड़े स्तर पर लोगों से जनसंपर्क करने का था। 

Web Title: Rahul Gandhi will join Congress's Jan Aakrosh Yatra against Shivraj government

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे