Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
म्मू-कश्मीर पर शिंदे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि यूपीए काल के गृह मंत्री सुशील शिंदे ने स्वीकार किया है कि वे जम्मू-कश्मीर जाने से डरते थे। ...
Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: पीडीपी एक बार फिर खुद को किंगमेकर की भूमिका में लाने की तैयारी में है, क्योंकि अलग-अलग समय पर उसने कांग्रेस और भाजपा दोनों का समर्थन किया है। ...
16वें वित्त आयोग से केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी मौजूदा 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग तेलंगाना की रेवंत सरकार ने आयोग के सदस्यों के सामने रखी। ...
भूमि सर्वेक्षण में आ रही परेशानियों को लेकर उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा होना चाहिए जो सरल और सुगम हो। इसे सरल और सुगम बनाने की जरूरत है। अगर कई तरह की पेचीदगियां हैं तो उसे दूर किया जाना चाहिए। ...
माधबी बुच ने 'Agora' फर्म के जरिए Mahindra & Mahindra, ICICI समेत 6 लिस्टेड कंपनियों से करोड़ों कमाए। इस बात का कांग्रेस ने बड़ा दावा कर दिया है। 2.95 करोड़ रुपए कमाने का सेबी प्रमुख पर बड़ा आरोप लगा है। ...
राहुल गांधी ने अमेरिका स्थित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में बोला कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों को समाप्त कर दिया है। अब भाजपा सिंगल बड़ी पार्टी का तमगा भी गंवा दिया है, और अब वो 240 सांसदों के साथ सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में भारतीय राजनीति ने यू ...