Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और वरिष्ठ अधिकारी समारोह में शामिल हुए। ...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें ‘मामूली समस्याओं’ के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया। ...
विधानसभा चुनाव 2025ः पिछले पांच महीनों में राहुल गांधी का यह छठा बिहार दौरा हो रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या कांग्रेस ‘अकेली उड़ान’ के माध्यम से बिहार में अपनी दमदार वापसी चाहती है? ...
India-Pakistan ceasefire: सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेता थरूर मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अमेरिकी सांसदों एवं सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। ...
Monsoon session: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एजेंसी के हवाले से कहा, "सरकार ने संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक शुरू करने का फैसला किया है।" ...