Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी कब होगी? ...
कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या को लेकर भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। ...
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा तो वह पार्टी है, जो सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पांच साल के कार्यकाल में अनगिनत मुख्यमंत्री बदलती रहती है। ...
हिमाचल में तबाही का मंजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई स्थानीय लोगों ने तबाही का वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। घर ताश के पत्ते की तरह गिर रहे हैं और गाड़ियां तिनके की तरह बह रही हैं। ...
सपा प्रमुख ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास (पीएम पद के लिए) कई चेहरे हैं, समय आने पर हम फैसला करेंगे। ...