Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संसद में कांग्रेस सांसद अमी याजनिक द्वारा मणिपुर विवाद में पूछे प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आपमें हिम्मत कब होगी यह बताने के लिए कि राहुल गांधी ने मणिपुर में कैसे आग लगा दी। ...
Delhi Ordinance: राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अध्यादेश को संविधान के संघीय ढांचे पर 'हमला' करार दिया था और विपक्षी दलों को इसका समर्थन करने के लिए एकजुट करने का प्रयास किया था। ...
बिहारः विभाग केवल अपर मुख्य सचिव केके पाठक के सहारे दौड़ रही है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विभाग में नहीं जाने से सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ...
आंकड़ों के हिसाब से मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। ये बात विपक्ष भी जानता है। इसके बाद भी विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया है इसका जवाब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दिया। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से कहा कि उनकी सरकार पूरे तरह से अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है। ...
राजस्थान विधानसभा से जबरदस्ती निकाले गए गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अब सीधे राहुल गांधी का नाम लेकर अपना दर्द बयां किया है। गुढ़ा ने कहा है कि मुझे मंत्री पद से तो बर्खास्त किया ही है लेकिन अब तक ये नहीं बताया कि विधानसभा में मुझे ब ...
कांग्रेस ने कहा है कि कृषक न्याय योजना के तहत पार्टी किसानों को 12 घंटे पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी साथ उनका पुराना बिजली का बिल भी माफ करेगी। ...