Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर सिक्किम की आपदा को अनदेखा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सिक्किम के लोग पूछ रहे हैं कि NDRF की टीम को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में देरी क्यों हो रही है? ...
राहुल गांधी ने कहा, "हम केंद्र को जाति जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। जाति जनगणना पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए एक 'एक्स-रे' है।" ...
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जल्द बेदखल कर देगी क्योंकि उन्होंने पिछले 18 सालों के शासन में राज्य को बर्बाद कर दिया है। ...
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जाति जनगणना पर कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी विपक्ष की भूमिका में होती है तो उसे सब कुछ याद रहता है लेकिन जब वो शासन में होती है तो उसके कुछ याद नहीं रहता है। ...
राहुल गांधी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है....।’’ उन्हें तत्काल अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उल्टा बोल गया...आपने (पत्रकार) मुझे भ्रमित कर दिया।’ ...
राजस्थान में 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 3 दिसंबर को सार्वजनिक हो जाएंगे। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी बेहतर परफॉर्म करने के लिए तैयार है। ...