Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी को छोड़कर मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ...
गुरुग्राम से भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव लगाया है। ...
कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा आज उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अपना लोकसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करेंगे। यह निर्वाचन क्षेत्र 2019 तक गांधी परिवार का गढ़ रहा था, जब कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से आम चुनाव हार गए थे। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ...
आज नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रोड शो की तैयारी चल रही है। पार्टी ने रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के नाम की घोषणा की। ...