Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मोदी के लिए वाराणसी में वोटों की किलेबंदी करने के लिए केवल अमित शाह ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का भी जमावड़ा हो चुका है। ...
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग मुगल बादशाह औरंगजेब के रास्ते पर चलेंगे, उन्हें बुलडोजर से "स्थायी रूप से निपटा" दिया जाएगा। ...
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 45 घंटे के ध्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वो सातवें चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। ...
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 45 घंटे के ध्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वो सातवें चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। ...
एक जून को सातवें चरण के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील में सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। ...
देवेंद्र फड़नवीस ने 4 जून के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के राहुल गांधी के दावे पर कहा कि उन्हें भी 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखने का हक है। ...