देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
Phulpur Lok Sabha ByPolls 2018: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पारंपरिक सीट रही फूलपुर लोकसभा में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। ...
Gorakhpur Lok Sabha ByPolls 2018: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में कई दशकों से गोरखनाथ मठ के महंत ही सांसद बनते रहे हैं। इस बार बीजेपी के विजयरथ को रोकने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रत्याशी का समर्थन करने का फैसला किया है। ...
Araria Lok Sabha bypoll 2018: इतिहास के पन्ने गवाह हैं, लालू को जब-जब जेल हुई है, उनकी पार्टी और उनके परिवार को इसका राजनैतिक लाभ मिले हैं। क्या 11 मार्च को होने जा रहे अररिया लोकसभा उपचुनाव 2018 में इतिहास फिर से खुद को दोहराएगा? ...
Jehanabad Bypoll 2018: बिहार के मगध क्षेत्र के इस इलाके में ब्रह्मर्षि समाज वोटर का प्रभुत्व है। लेकिन पूरे इलाके में एक भी विधायक इस समाज से नहीं है। जेडीयू ने इसी पर दांव लगा दिया है। ...
Jahanabad Bypoll 2018: नीतीश को यह साबित करना है कि उन्होंने बीते चुनाव में लालू के सहयोग से मिले जनादेश से हटकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना सही था। ...