दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस को एक ही घर से दस शव फंदे पर लटके मिले और इनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। जबकि 77 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मृतकों में दो नाबालिग भी थे। मृतकों की पहचान नारायण देवी (77), उनकी बेटी प्रतिभा (57) और दो पुत्रों भवनेश (50) तथा ललित भाटिया (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भवनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे मीनू (23), नीतू (25), और ध्रुव (15) भी मृत पाये गये है। ललित की पत्नी टीना (42) और उनका 15 वर्षीय बेटा शिवम भी मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा की बेटी प्रियंका (33) भी फंदे से लटकी मिली। उसकी पिछले महीने सगाई हुई थी और उसकी इस वर्ष के अंत में शादी होने वाली थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा राजधानी के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ से लिखे नोट मिले है जो परिवार द्वारा कुछ धार्मिक प्रथा का पालन किये जाने की ओर इशारा कर रहे है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में बुराड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। Read More
दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था। ...
Burari Death Case: पुलिस ने अब तक की जांच में दावा किया है कि उसे 11 डायरी मिली हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसमें देर रात पूरा परिवार अपनी मौत का सामान जुटा रहा है। ...
इस वीडियो में फांसी के चढ़ने के लिए इस्तेमाल स्टूल को 30 जून की रात 10 बजे परिवार की 2 महिलाएं घर के बाहर से लाती हुई दिख रही हैं। ये दोनों महिलाएं सविता और बेटी नीतू हैं। ...
दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत के रहस्य से पर्दा उठ चुका है। बुराड़ी के रहने वाले चुंडावत परिवार के 11 सदस्यों की मौत को सुलझाने में क्राइम ब्रांच सफलता हासिल हुई है। पुलिस को छानबीन के दौरान घर से करीब 11 रजिस्टर मिले हैं जिनमें इस रहस्मयी मौत ...
नई दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्यों में से 10 फंदे पर लटके पाये गये थे जबकि 77 वर्षीय नारायण देवी का शव मकान के एक अन्य कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था। ...
बुराड़ी कांड में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। इस सीसीटीवी फुटेज में मौत से पहले घर की बड़ी बहु बाहर से स्टूल लाती दिख रही हैं। ...
बुराड़ी का सामूहिक आत्महत्या कांड भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे अजीब मामला है। इस घटना को अगर मेडिकल साइंस समेत अन्य नजरियों से देखा जाए तो सिर्फ अंधविश्वास के कारण सामूहिक आत्महत्या की बात गले नहीं उतरती। ...