एयर चीफ मार्शल बिरेंद्र सिंह धनोआ की ताज़ा खबरें | Air Chief Marshal Birender Singh Dhanoa Breaking News, Latest Updates in Hindi | Birender Singh Dhanoa Photos and Videos

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
बीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ)

बीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ)

Birender singh dhanoa, Latest Hindi News

एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी ( BS DHANOA PVSM AVSM YSM VM ADC) भारतीय वायु सेना के 25वें वायुसेना अध्यक्ष हैं। बीएस धनोआ ने एक जनवरी 2017 से एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के सेवानिवृत्त होने के बाद पद ग्रहण किया। बीएस धनोआ को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दल में जून 1978 में नियुक्त किया गया था। यह राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान बीएस धनोआ जमीनी हमले करने वाली ,अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर भी थे।बीएस धनोआ को सेवाओं के लिए उन्हें 1999 में  युद्ध सेवा मेडल (YSM) वायसेना पदक (VM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), और परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से सम्मानित किया गया है।एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के पिता ने भी देश की सेवा की है। सरायन सिंह धनोआ(Sarayan Singh Dhanoa) 1960 के दशक में रांची के उपायुक्त रहे। उससे पहले 1957 में वह देवघर के एसडीए पद पर कार्यरत थे।
Read More