भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
बीजेपी ने मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए एनसीपी के साथ किसी भी गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है, जब तक पूर्व मंत्री नवाब मलिक शहर के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख बने रहेंगे। ...
Maharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: चुनावों में प्रमुख नगर निकायों में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं। ...
पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। ...
Mumbai Municipal Corporation Elections: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की पूर्व पार्षद तेजस्वी घोसालकर सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। ...
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक नोटिफिकेशन में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संजय सरावगी को तुरंत प्रभाव से बिहार में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।" ...