भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
बिहार के सारण लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने के बाद गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार में भाजपा का एकतरफा परचम लहरा रहा है। ...
BSP LIST LS polls 2024: गोंडा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडे, संत कबीर नगर से नदीम अशरफ, बाराबंकी से शिवकुमार दोहरे और आजमगढ़ से मशहूद आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। ...
यूपी के बलिया से चुनाव में खड़े सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि देश से भागे सभी भगोड़े गुजरात के हैं और वे किसी न किसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित थे। ...
योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और भगवान शिव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की सनातन मान्यताओं का अपमान करके अपनी हार की निराशा निकाल रही है। ...
लोकसभा चुनाव में भाजपा न केवल संपत्ति के बंटवारे और विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस को घेर रही है बल्कि मुसलमानों के आरक्षण के मुद्दे पर देश की सबसे पुरानी पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है। ...