भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही यात्री है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है। इसके तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की जानी है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ 118 ऐसे नेताओं का चयन किया है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी यात्रा में उनके साथ चलेंगे। इन लोगों को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है। ये सभी हर दिन औसतन 22-23 किमी की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने तथा ‘आर्थिक विषमता’, ‘सामाजिक ध्रुवीकरण’ और ‘राजनीतिक केंद्रीकरण’ के खिलाफ मुहिम छेड़ने के मकसद से ये यात्रा निकाली गई है। Read More
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को सबसे ज्यादा परेशानी हमारे तंबू से है। हमारा तंबू तो दिल्ली में भी लगा है ओर हिमाचल में भी लगा है। उनका उखड़ गया तो हम इसमें क्या कर सकते हैं। ...
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 11वां दिन है। सुबह में यात्रा केरल के हरिपाद से शुरू हुई। सुबह 13 किलोमीटर के बाद शाम के चरण में भारत जोड़ो यात्रा 7.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पीएम बनने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे।’’ ...
कांग्रेस पार्टी ने केरल में तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। इन पर कोल्लम जिले में एक दुकानदार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए चंदा देने के लिए उससे जोर-जबर्दस्ती करने और धमकाने के आरोप हैं। दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई ...
केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि कई धर्मों, जातियों और भाषाओं वाले भारत को डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान ने काफी पहले जोड़ दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ की भावना से दे ...
तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन गुजारने के बाद कांग्रेस नेता बुधवार को यात्रा के तहत कोल्लम जिले में पहुंचेंगे। शिवगिरि मठ में राहुल गांधी ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया। ...
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के खराब सड़कों के डिजाइन पर सवाल उठाया है और कहा है कि यही कारण है कि यहां सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। ...