'क्या राहुल गांधी कांग्रेस को कमजोर...', सीएम अरविंद केजरीवाल ने Congress पर कसा तंज, कही यह बात

By भाषा | Published: September 17, 2022 07:49 AM2022-09-17T07:49:51+5:302022-09-17T07:59:01+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पीएम बनने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे।’’

Is Rahul Gandhi weakening Congress CM Arvind Kejriwal took a jibe at Congress gujarat election bjp pm post | 'क्या राहुल गांधी कांग्रेस को कमजोर...', सीएम अरविंद केजरीवाल ने Congress पर कसा तंज, कही यह बात

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी ही ‘‘काफी’’ हैं।पीएम बनने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी इसे कमजोर करने के लिए ‘‘काफी’’ हैं। वहीं केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है और कांग्रेस को कमजोर कर रही है। 

राहुल गांधी ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी हैं: सीएम केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ‘एनडीटीवी’ द्वारा आयोजित ‘टाउनहॉल कार्यक्रम’ में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘क्या मुझे कांग्रेस को कमजोर करने की जरूरत है? क्या राहुल गांधी पर्याप्त नहीं हैं।’’ उनसे इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी कि राजनीति प्रतिद्वंद्वी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं कि ‘आप’ कांग्रेस को कमजोर कर रही है और भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और पीएम बनने पर क्या बोले सीएम केजरीवाल

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्हें करने दीजिए। सभी को अच्छा काम करना चाहिए। (कांग्रेस को) शुभकामनाएं।’’यह पूछे जाने पर कि अगर ‘आप’ केंद्र में सत्ता में आई और वह प्रधानमंत्री बने तो क्या ऐसी चीजें होंगी, केजरीवाल ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे।’’ 

सीएम केजरीवाल ने बताया भारत को नंबर वन बनाने का फार्मुला

केजरीवाल ने कहा कि यदि छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, नागरिकों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और देश के हर युवा को नौकरी दी जाए तो भारत को पांच साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है। 

Web Title: Is Rahul Gandhi weakening Congress CM Arvind Kejriwal took a jibe at Congress gujarat election bjp pm post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे