Bhagat Singh (शहीद भगत सिंह) History, Biography and Facts in Hindi | Shaheed Bhagat Singh Indian Revolutionary hero | Bhagat Singh motivational quotes | Bhagat Singh Indian Independence Fighter | Legends of Bhagat Singh | Bhagat Singh News, Photos and Videos

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
भगत सिंह

भगत सिंह

Bhagat singh, Latest Hindi News

भगत सिंह का जन्म 27/28 सितंबर 1907 को ब्रिटिश कालीन भारत के पंजाब सूबे में सरदार किशन सिंह और विद्यावती के घर हुआ था। भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रतासेनानी थे और दोनों ने इसके लिए जेल भी काटी थी। भगत सिंह का पारिवारिक वातावरण देश की स्वतंत्रता के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करने वाला था। गदर पार्टी के करतार सिंह सराभा भगत सिंह के आदर्श हुआ करते थे। लाहौर के नेशनल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भगत सिंह सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ गए। यहीं उनकी अपने सहपाठी सुखदेव से भी दोस्ती हुई जो फांसी के तख्ते तक साथ चली। भगत सिंह मार्च 1926 में नौजवान भारत सभा से जुड़ गये थे। इसी दौरान उनका परिचय हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से भी हुआ जिसके अग्रणी नेता रामप्रसाद बिस्लिम, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्लाह खान थे। बाद में इस संगठन का नाम हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन हुआ जिसके नेता चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह थे। 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्वतंत्रतासेनानियों के समूह पर ब्रिटिश पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में भारत के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गयी। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु इत्यीदि ने ब्रिटिश शासन से इस हत्या का बदला देने की ठानी। भारतीय क्रांतिकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार स्कॉट के बजाय सॉन्डर्स नामक ब्रिटिश पुलिस अफसर की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद भगत सिंह एवं अन्य भारतीय क्रांतिकारी फरार हो गए। ब्रिटिश पुलिस जब एक-एक कर भारतीय क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने लगी। इस बीच ब्रिटिश सरकार भारतीय संसद में पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट बिल पेश करने  जा रही थी। तो भगत सिंह एवं उनके साथियों ने तय किया कि वो इन औपनिवेशक क्रूरता को बढ़ाने वाले विधेयकों को विरोध करेंगे। आठ अप्रैल 1929 को बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने भारतीय संसद में बम फेंककर अपना विरोध जताया। भारतीय क्रांतिकारियों ने जानबूझकर संसद में खाली जगह पर बम फेंका ताकि किसी को किसी तरह का नुकसान न हो। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने संसद में बगैर किसी प्रतिरोध के गिरफ्तारी दी। ब्रिटिश अदालत ने भगत सिंह पर संसद बम काण्ड के अलावा साॉन्डर्स हत्याकाण्ड के लिए भी मुकदमा चलाया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को अपने वतन की आजादी के लिए लड़ने की सजा के तौर पर फाँसी दे दी गयी।
Read More
विजय दर्डा का ब्लॉग: तालिबानी खून के खिलाफ संगीत की धुन! - Hindi News | Vijay Darda's Blog: Taliban against Music and story of Ahmad Naser Sarmast | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :विजय दर्डा का ब्लॉग: तालिबानी खून के खिलाफ संगीत की धुन!

संगीत की इबादत करने वाले 58 अफगानी किशोर और युवा अपने गुरु के नेतृत्व में बिल्कुल अलग तरीके से तालिबान की मुखालफत में जुटे हुए हैं. तालिबान ने जिस संगीत पर प्रतिबंध लगा रखा है, उसे ये पूरी दुनिया में पहुंचाना चाह रहे हैं. हौसला अफजाई के लिए इनके कंसर ...

कपिल मिश्रा ने कहा, "शराबियों को 'भगत सिंह' कहने का पाप कोई गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है", अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को बताया था 'भगत सिंह' - Hindi News | Kapil Mishra said, "Only a fallen man can commit the sin of calling alcoholics 'Bhagat Singh'", Arvind Kejriwal told Manish Sisodia as 'Bhagat Singh' | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कपिल मिश्रा ने कहा, "शराबियों को 'भगत सिंह' कहने का पाप कोई गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है", अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को बताया था 'भगत सिंह'

कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को भगत सिंह बताये जाने पर कहा कि भ्रष्ट और कानून का मजाक बनाने वालों को भगत सिंह कहकर केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया है। ...

उदित राज ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, 'आपके आदर्श भगत सिंह तो नास्तिक थे और डॉ अम्बेडकर ने हिंदू धर्म छोड़ दिया था, आप कहां पर हैं?' - Hindi News | Udit Raj asked Arvind Kejriwal, 'Your ideal Bhagat Singh was an atheist and Dr. Ambedkar left Hinduism, where are you at?' | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :उदित राज ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, 'आपके आदर्श भगत सिंह तो नास्तिक थे और डॉ अम्बेडकर ने हिंदू धर्म छोड़ दिया था, आप कहां पर हैं?'

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का सहारा लिया है। ...

भगत सिंह: एक ओर था शहादत का जज्बा, दूसरी ओर क्रूरता की पराकाष्ठा! - Hindi News | Bhagat Singh Jayanti man who sacrificed for the country | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :भगत सिंह: एक ओर था शहादत का जज्बा, दूसरी ओर क्रूरता की पराकाष्ठा!

भगत सिंह की आज 115वीं जयंती है। अपने विचारों और ओजस्वी व्यक्तित्व की वजह से भगत सिंह आज भी देश के नौजवानों के दिलों में अपनी एक अलग जगह रखते हैं। ...

Bhagat Singh Jayanti 2022: भगत सिंह के 6 शेर, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - Hindi News | bhagat singh jayanti 2022 quotes wishes images whatsapp status | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :Bhagat Singh Jayanti 2022: भगत सिंह के 6 शेर, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विजय दर्डा का ब्लॉग: 83 देशों के नागरिक अब भी गुलाम...! - Hindi News | 75 Independence Day celebrated everywhere in india many other leaders including PM Modi congratulations china north korea russia iran | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :विजय दर्डा का ब्लॉग: 83 देशों के नागरिक अब भी गुलाम...!

हम वाकई खुशनसीब हैं. हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. लोकतंत्र में जी रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में अब भी कम से कम 83 ऐसे देश हैं जहां के नागरिक गुलामों जैसी जिंदगी जी रहे हैं. कहीं सीधे-सीधे कोई तानाशाह सत्ता दबोच कर बैठा है तो ...

दिल्ली: AAP के जामिया नगर में लगाए फ्लेक्स बोर्ड पर विवाद, स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बांग्लादेशी स्कॉलर की तस्वीर - Hindi News | Delhi Controversy erupts flex board put up by AAP Jamia Nagar party affixes picture Bangladeshi scholar Indian freedom fighters | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :दिल्ली: AAP के जामिया नगर में लगाए फ्लेक्स बोर्ड पर विवाद, स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बांग्लादेशी स्कॉलर की तस्वीर

दिल्ली के जामिया नगर में आप ने महात्मा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद अशफाकउल्लाह खान के साथ बांग्लादेशी इस्लामिक स्कॉलर मौलाना महमूदुल हसन का भी फोटो लगा दिया है। यह फोटो कई महीने पहले लगाए गए थे, लेकिन इसे आजतक ठीक ...

इन 9 आंदोलनों ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी... - Hindi News | india freedom british era 9 movements | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :इन 9 आंदोलनों ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी...

अंग्रेजों के औपनिवेशिक शासन से भारत को 1947 में मिली आजादी दिलाने में सालों के संघर्ष के दौरान आंदोलनों की बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका थी। आज हम आपको ऐसे ही 9 आंदोलन के बारे में बताएंगे। ...