भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया। Read More
विनय सीतापति (Vinay Sitapati) की किताब जुगलबंदी: भाजपा मोदी युग से पहले हिन्द पॉकेट बुक्स (Hindi Pocket Books) से प्रकाशित हुई है। मूलतः अंग्रेजी में इसी नाम से Penguin India से प्रकाशित इस किताब का हिन्दी अनुवाद नीलम भट्ट और सुबोध मिश्र ने किया है। ...
देश की राजनीति का महान चेहरा और कुशल वक्ता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी अपनी मुखरता और हाजिर जवाबी की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। ...
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2020 को लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराकर एक नया राजनीतिक इतिहास रचने जा रहे हैं। पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री लगातार सातवीं बार तिरंगा फहराएंगे और इसी के साथ सबसे अधिक बार यह सौभाग्य हासिल करने वाले प्रधान ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन कर 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास किया। इसके साथ ही यहां रामलला के दर्शन कर पीएम मोदी ने नया इतिसा भी रच दिया है। सत्तर साल के इतिहास में नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधामंत्री है ...
धनतेरस से पहले गुजरात के सूरत में एक आभूषण विक्रेता ने ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों वाली सोने और चांदी की ईंटे मार्केट में उतारी हैं। यहां देखिए वीडियो... ...