googleNewsNext

हरिद्वार: वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शाह, राजनाथ, योगी शामिल

By स्वाति सिंह | Published: August 19, 2018 04:17 PM2018-08-19T16:17:48+5:302018-08-19T16:17:48+5:30

उत्तराखंड के हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहा�..

उत्तराखंड के हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य ने गंगा में उनकी अस्थियां रविवार को गंगा में डाल दी गईं। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हुए। अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज से निकलकर प्रेम आश्रम पहुंची। इस दौरान भारी भीड़ ने यात्रा में हिस्सा लिया। अस्थि विसर्जन के समय भी अटल बिहारी चाहने वालों का तांता लगा रहा।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीAtal Bihari Vajpayee