निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है। ...
UP Election 2022: करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं। ...
Punjab Election 2022: पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे। ...
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी ...
अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जेल में जाकर एक अपराधी के साथ तीन घंटे तक बातचीत की। ...
Uttarakhand Election 2022: 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले गंगोत्री सीट से जुड़ा यह मिथक एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है। ...