कांग्रेस बागी और रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह के पति अंगद सिंह सैनी को नवांशहर सीट से टिकट नहीं, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 30, 2022 07:13 PM2022-01-30T19:13:18+5:302022-01-30T19:23:55+5:30

Punjab Election 2022: पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे।

Punjab Election 2022 Congress rebel and BJP candidate Rae Bareli Aditi Singh's husband Angad Singh Saini denied ticket Nawashahr  | कांग्रेस बागी और रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह के पति अंगद सिंह सैनी को नवांशहर सीट से टिकट नहीं, जानें

अंगद सिंह सैनी कांग्रेस के बागी और अब रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह के पति हैं।

Highlightsअदिति सिंह 2017 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। नवां शहर सीट से विधायक अंगद सिंह सैनी को टिकट नहीं दिया गया है। 2017 में पंजाब विधानसभा में सबसे कम उम्र के कांग्रेस विधायक थे। 

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों भदौड़ और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। नवां शहर सीट से विधायक अंगद सिंह सैनी को टिकट नहीं दिया गया है। 

अंगद सिंह सैनी कांग्रेस बागी और अब रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह के पति हैं। नवां शहर विधानसभा सीट पर अंगद सिंह सैनी से पहले मां गुर इकबाल कौर विधायक हुआ करती थीं। उनके पिता ने भी पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 

2017 में पंजाब विधानसभा में सबसे कम उम्र के कांग्रेस विधायक थे। नवां शहर सीट से सतवीर सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। अंगद से शादी करने वाली अदिति ने कांग्रेस से बगावत कर दी और भाजपा से हाथ मिला लिया है और गांधी परिवार पर लगातार हमला कर रही हैं। 

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी 2019 के आम चुनावों के बाद से उनके कांग्रेस नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे। अदिति सिंह इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा। प्रियंका आ सकती हैं और चुनाव लड़ सकती हैं।

Web Title: Punjab Election 2022 Congress rebel and BJP candidate Rae Bareli Aditi Singh's husband Angad Singh Saini denied ticket Nawashahr 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे