UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, 24 महिलाओं को टिकट, अयोध्या से रीता मौर्य लड़ेंगी चुनाव, देखें सूची

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 30, 2022 03:18 PM2022-01-30T15:18:25+5:302022-01-30T18:54:18+5:30

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी

UP Election 2022 Congress releases fourth list 61 candidates 24 woman Uttar Pradesh Assembly elections  | UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, 24 महिलाओं को टिकट, अयोध्या से रीता मौर्य लड़ेंगी चुनाव, देखें सूची

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा।

Highlightsविधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा।10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें 24 महिलाएं हैं। अयोध्या से सपा के पवन पांडे के सामने रीता मौर्य चुनाव लड़ेंगी। हाथरस से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने घोषणा की है कि वह 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशक से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस विधानसभा की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अब तक 127 महिलाओं समेत 311 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 37 महिलाएं शामिल थीं, जबकि पार्टी की पहली और दूसरी सूची में क्रमश: 50 और 16 महिलाएं उम्मीदवार थीं। कुछ उम्मीदवार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़े हैं, तो कुछ राज्य में लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष से जुड़े हैं।

इससे पहले पार्टी ने गत 20 जनवरी को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इससे पहले, पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

कांग्रेस राज्य में महिलाओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ रही है और युवाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्हें रोजगार के अवसरों का आश्वासन दिया गया है और सत्ता में आने पर रोजगार कैसे प्रदान किया जाए, इसका खाका तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Web Title: UP Election 2022 Congress releases fourth list 61 candidates 24 woman Uttar Pradesh Assembly elections 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे