एशेज टेस्ट सीरीज हिंदी समाचार | Ashes Test Series, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
एशेज टेस्ट सीरीज

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes test series, Latest Hindi News

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More
स्टीव स्मिथ बोले- एशेज महत्वपूर्ण, टी20 विश्व कप नहीं, बाहर रहने को तैयार हूं, मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि - Hindi News | Steve Smith said Ashes important not T20 World Cup I am ready to be out Test cricket is paramount in my view | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :स्टीव स्मिथ बोले- एशेज महत्वपूर्ण, टी20 विश्व कप नहीं, बाहर रहने को तैयार हूं, मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि

कोहनी की चोट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। ...

जेम्स एंडरसन की 'विकेटों की भूख' बरकरार, निगाहें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज पर - Hindi News | James Anderson sets sights on Ashes tour of Australia next year | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :जेम्स एंडरसन की 'विकेटों की भूख' बरकरार, निगाहें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज पर

James Anderson: हाल ही में 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनने वाले जेम्स एंडरसन की नजरें अगले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशेज सीरीज पर है ...

ऑस्ट्रेलियाई टीम लेगी भारत से बदला, नाथन लियोन ने सीरीज को बताया 'एशेज' के बराबर - Hindi News | Nathan Lyon rates India-Australia series at par with the Ashes | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :ऑस्ट्रेलियाई टीम लेगी भारत से बदला, नाथन लियोन ने सीरीज को बताया 'एशेज' के बराबर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2018-19 में हुई पिछली श्रृंखला में 2-1 से हराया था और यह 71 साल में पहला मौका था जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी... ...

रिटायरमेंट से पहले इस ट्रॉफी को जीतना चाहते हैं जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा - Hindi News | England's James Anderson and Stuart Broad set Ashes target | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :रिटायरमेंट से पहले इस ट्रॉफी को जीतना चाहते हैं जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा

जेम्स एंडरसन ने अब तक तक इंग्लैंड की ओर से 151 टेस्ट और 194 वनडे खेले हैं, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 138 टेस्ट और 121 वनडे खेले हैं। ...

पूर्व कप्तान माइकल वॉन का चौंकाने वाला बयान, 'टेक्स्ट-गेट' के बाद फिर कभी केविन पीटरसन को नहीं देना था टीम में मौका - Hindi News | Michael Vaughan believes Kevin Pietersen should never have played from England after 2012 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :पूर्व कप्तान माइकल वॉन का चौंकाने वाला बयान, 'टेक्स्ट-गेट' के बाद फिर कभी केविन पीटरसन को नहीं देना था टीम में मौका

पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि केविन पीटरसन को 2012 में संदेश भेजने संबंधी विवाद के बाद फिर से इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना जाना चाहिए था। पीटरसन पर तब आरोप लगे थे कि उन्होंने एक टेस्ट मैच के दौरान विरोधी टीम को अपने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के ...

एशेज सीरीज में डेविड वॉर्नर को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बनाया था 'खास प्लान', खुद कर दिया खुलासा - Hindi News | Stuart Broad reveals how he trapped David Warner during last year's Ashes | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :एशेज सीरीज में डेविड वॉर्नर को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बनाया था 'खास प्लान', खुद कर दिया खुलासा

बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर अगर नजर डालें, तो उन्होंने 84 टेस्ट मैचों की 155 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 7244 रन बनाए हैं। ...

डेविड वॉर्नर के कारण बेन स्टोक्स खेल पाए थे एशेज की ऐतिहासिक पारी, 2 महीने बाद खुद किया खुलासा - Hindi News | David Warner inspired Ben Stokes to Headingley miracle in Ashes 2019 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :डेविड वॉर्नर के कारण बेन स्टोक्स खेल पाए थे एशेज की ऐतिहासिक पारी, 2 महीने बाद खुद किया खुलासा

बेन स्‍टोक्‍स ने आखिरी विकेट के लिए जैक लीच के साथ 76 रन की साझेदारी की थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ...

वॉर्नर की 'असफलता' से एरॉन फिंच के लिए मौका, वनडे कप्तान की नजरें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी पर - Hindi News | Aaron Finch eyes test comeback after David Warner, Marcus Harris, Cameron Bancroft failure in Ashes 2019 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :वॉर्नर की 'असफलता' से एरॉन फिंच के लिए मौका, वनडे कप्तान की नजरें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी पर

Aaron Finch: एशेज 2019 में डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रॉफ्ट की असफलता के बाद एरॉन फिच की नजरें टेस्ट टीम में वापसी पर ...