अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रायोगिक आधार पर बहाल होनी चाहिए क्योंकि शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक हो रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि केंद्र इस पर जल्द फैसला करेगा । ...
केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम आ रहे हैं, ऐसे में नियम व शर्तों के साथ दिल्ली में मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। ...
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों(कांग्रेस और बीजेपी) से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है, AAP से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव ...
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है। ...
दिल्ली वालों की तरफ से दिवंगत दमकलकर्मी को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बालियान के परिवार की मदद के लिये आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर संभव मदद करेगी। ...