अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिताभ बच्चन फिलहाल 102 नॉट आउट फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। Read More
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कादर खान की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआ की है। बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ कादर खान...बेहद क्षमतावान लेखक और अभिनेता...अस्पताल में भर्ती हैं. ...
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 के एक एपिसोड में जा कपिल शर्मा भी शामिल हुए थे। इस वक्त कपिल ने अमिताभ बच्चन को शादी में आने का न्योता भी दिया था और अमिताभ ने कहा था, "आपने कहा है तो जरूर आना है, बस आप सूचना दे कब की तारीख है। ...
अमिताभ का सैमसंग गैलेक्सी S9 स्मार्टफोन खराब हुआ तो उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपनी समस्या के बारे में बताया। पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से फोन को ठीक करने के लिए मदद मांगी है। जिसके बाद बिग बी को ट्विटर पर फॉलोअर्स ने कई तरह के सुझाव दिए है ...
इस उमे में भी रजनी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले 'थलाइवा' का बचपन भी मुश्किल दौर से गुजरा। पहले वो जो मिलता वो खा लेते थे, लेकिन जैसे ही उम्र 40 साल पार हुई ...