अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
Karyakarta mahakumbh PM modi live news updates from madhya pradesh: मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी छोटे दलों का पैर पकड़ रही है। ...
सचिन पायलट ने कहा कि अप्रैल में अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद भाजपा लंबे समय तक नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पायी और पार्टी आलाकमान को अंतत: मुख्यमंत्री के सामने घुटने टेकने पड़े और उनकी पसंद को मानना पड़ा। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को शुरू की गई स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ केवल प्रचार का हथकंडा है और यह एक और ‘‘जुमला’’ साबित होगी। ...
पायलट ने कहा, ‘‘अमित शाह राज्य में अपनी पसंद का अध्यक्ष 75 दिन रख सके, उन्हें वसुंधरा जी के दबाव में झुकना पड़ा और भाजपा अध्यक्ष के रूप में समझौते वाला उम्मीदवार सामने आया।’’ ...
इससे पहले शाह ने स्थानीय रामलीला मैदान में दिन में केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने साढ़े तीन साल के शासन के दौरान दिल्ली को विकास से 'वंचित' रखा । दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता के इसी आरोप के उत्तर में उन्हें बहस की चुनौती दी है । ...